A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 Expected Cutoff: कितनी जा सकती है इस वर्ष कटऑफ पर्सेंटाइल? जानें यहां

JEE Main 2026 Expected Cutoff: कितनी जा सकती है इस वर्ष कटऑफ पर्सेंटाइल? जानें यहां

23 जनवरी तक हुई परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल का एनालिसिस करने के बाद, एक्सपर्ट्स ने एक्सपेक्टेड कटऑफ पर्सेंटाइल बताया है। संबंधित विवरण को आप नीचे खबर में निम्नवत देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन की परीक्षा शुरू हो चुकी है। सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी तक चलेगा। चार दिनों (21, 22, 23, 24 जनवरी 2026) की परीक्षा समाप्त भी हो चुकी है। अब 28 और 29 जनवरी की परीक्षा होना बाकी है। अभी तक परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित हुई। 23 जनवरी तक हुई छह शिफ्ट के मुश्किल लेवल का एनालिसिस करने के बाद, एक्सपर्ट्स ने एक अनुमानित कटऑफ पर्सेंटाइल बताया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल 91-94, OBC-NCL के लिए 78-81, EWS के लिए 80-83, SC के लिए 63-65, ST के लिए 44-47 के बीच रह सकता है। 

JEE मेन कटऑफ वह मिनिमम स्कोर है जो एक स्टूडेंट को अगले स्टेज, JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने के लिए लाना होता है। इसे क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल भी कहा जाता है और यह कॉलेजों के एडमिशन कटऑफ से अलग होता है। सिर्फ वही कैंडिडेट जो कटऑफ से अधिक स्कोर करते हैं, वे IIT और दूसरे टॉप इंस्टीट्यूट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अप्रैल सेशन की परीक्षा के बाद ऑफिशियल कटऑफ जारी करेगी, लेकिन एग्जाम की मुश्किल और स्टूडेंट के रिएक्शन के आधार पर, यहां JEE मेन 2026 के लिए एक एक्सपेक्टेड कटऑफ पर्सेंटाइल दिया गया है। कटऑफ हर कैटेगरी के लिए अलग होता है और यह अप्लाई करने वालों की संख्या, उपलब्ध सीटों और एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल पर डिपेंड करता है।

एडमिट कार्ड

बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें के 28 जनवरी को पेपर 1 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो दो शिफ्ट में होगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, पेपर II की परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी को किया जाएगा, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित होगी। 

Latest Education News