JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की को पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को आयोजित की गई थी।
कैसे करें जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को चेक
जेईई मेन 2026 सेशन 1 आंसर-की को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने फाइनल आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार अपने आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 आंसर-की को चेक व डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
JEE Main 2026 रिजल्ट कब होगा जारी
JEE Main जनवरी सेशन के रिजल्ट को जल्द ही अब घोषित कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर JEE Main स्कोरकार्ड PDF चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main जनवरी सेशन स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा और JEE Main स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड डालें। JEE Main स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड के लिए लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था। जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in
Latest Education News