जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 16 फरवरी तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। जारी होने पर उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। बता दें कि रिजल्ट से पहले एनटीए फाइनल आंसर-की को जारी करेगा। हालांकि, फाइनल आंसर-की और परिणाम किस समय जारी होंगे, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 परिणाम को कैसे करें चेक
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 का आयोजन 21 से 29 जनवरी 2026 तक चला था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी तक की परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की को 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी।
इसके जारी होते ही आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया था। प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 चली थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
नीट यूजी 2026 की तैयारी कैसे करें? इन टिप्स और स्ट्रैटेजी से कर सकते हैं शानदार स्कोर
Latest Education News