A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए फिर खुली आवेदन विंडो, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए फिर खुली आवेदन विंडो, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से किसी कारणवश चूक गए थे, वे सभी आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2026 है। उम्मीदवार 13 मार्च 2026 रात 9 बजे तक इसके लिए अप्लई कर सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

1 फरवरी 2026 के पब्लिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू में 01 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक खुला था। बता दें कि सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच होना निर्धारित है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News