JEE Mains Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब परिणाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। लेकिन रिजल्ट से पहले अपने स्कोर को कैसे चेक करें, ये सवाल भी बहुत से उम्मीदावरों के मन में होगा। तो आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
रिजल्ट से पहले कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है। स्कोर कैलकुलेट करने के लिए हमें इसकी मार्किंग स्कीम को जानना बेहद जरूरी है। तो बता दें कि हर सही सवाल के 4 अंक और गलत उत्तर के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग है। ऐसे में आप अपने स्कोर को इस मार्किंग स्कीम के अनुसार कैलकुलेट कर सकते हैं।
- सही उत्तर के लिए 4 अंक
- गलत उत्तर पर माइनस 1 अंक
- (कुल सही × 4) - (कुल गलत × 1)
- अगर किसी सवाल को फाइनल की में "ड्रॉप्ड" या "ड्रॉप्ड टू ऑल" मार्क किया गया है, तो आपको +4 मार्क्स मिलेंगे, चाहे आपने उसे अटेम्प्ट किया हो या नहीं।
JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट को कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स क माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने अलग विंडो खुलेगी, जहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
JEE Main 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर-की को चेक करने के लिए सीधा लिंक
Latest Education News