A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEECUP 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां पढें कंप्लीट डिटेल

JEECUP 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां पढें कंप्लीट डिटेल

JEECUP 2025 काउंसलिंग शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए डिटेल्ड विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश JEECUP 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यचूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने JEECUP 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP 2025 राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

  • आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, फार्मेसी, इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए JEECUP राउंड 1 पंजीकरण विंडो 27 जून को खुलेगी।
  • उम्मीदवार 2 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन 3 जुलाई, 2025 को किया जाएगा। 
  • उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से पहले दौर के फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन और सुरक्षा शुल्क जमा 4 से 6 जुलाई तक उपलब्ध होंगे। 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 से 7 जुलाई के बीच जिला सहायता केंद्रों पर होगा। 
  • जो उम्मीदवार अपनी सीटों से हटना चाहते हैं, वे 8 जुलाई तक ऐसा कर सकते हैं।

JEECUP 2025 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

  • राउंड 2 के लिए, चॉइस फिलिंग विंडो 9 से 11 जुलाई तक खुली रहेगी। 
  • सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को घोषित किया जाएगा। 
  • चयनित उम्मीदवार 13 से 16 जुलाई तक अपनी सीट फ्रीज/फ्लोट कर सकते हैं और सुरक्षा और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि सीट वापसी 17 जुलाई तक की जा सकती है।

JEECUP 2025 राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

  • राउंड 3 में चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 18 से 20 जुलाई तक होगी। 
  • सीट आवंटन सूची 21 जुलाई को घोषित की जाएगी। 
  • उम्मीदवारों को 22 से 24 जुलाई के बीच सुरक्षा और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। 
  • जिला सहायता केंद्रों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 से 25 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। 
  • राउंड 1 से 3 की सीटों की वापसी 26 जुलाई को की जा सकती है।

लिंक

Latest Education News