झारखंड जेल वार्डर भर्ती, जान लें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
झारखंड में एक जेल वार्डर को कितनी सैलरी मिलती है। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।

झारखंड में जेल वार्डर के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
झारखंड जेल वार्डर भर्ती: कितनी सैलरी मिलेगी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को 19900 रुपये- 63200 रुपये तक सैलरी(प्रतिमाह) मिलेगी।
झारखंड जेल वार्डर भर्ती: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ता की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में रियायत मिलेगी।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी
झारखंड जेल वार्डर भर्ती: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और फिर से उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
CAT 2025 आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन आज से, इन आसान स्टेप्सस से करें आंसर-की को चैलेंज