झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने कई आगामी परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं। टेंटेटिव परीक्षा तिथियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर आगामी परीक्षाओं की संभावित तारीखों को चेक तक कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार परीक्षा तिथियों को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर एग्जाम/इंटरव्यू कैलेंडर वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार इसे चेक करें और चाहें तो डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
शेड्यूल
झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC द्वारा जारी किए आगामी परीक्षाओं(पीटी, मेंस, इंटरव्यू) की संभावित तारीखों को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझा जा सकता है।
| परीक्षा का नाम |
नेचर ऑफ एग्जामिनेशन |
संभावित तिथि |
| उप निदेशक, अभियोजन, विज्ञापन संख्या-15/2023 एवं पुनः विज्ञापन संख्या-03/2025 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
27 नवंबर 2025 |
| साक्षात्कार |
28 दिसंबर 2025 |
| निदेशक, डेयरी विकास, विज्ञापन संख्या-07/2023 |
दस्तावेज सत्यापन |
4 दिसंबर 2025 |
| साक्षात्कार |
5 दिसंबर 2025 |
| सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग), विज्ञापन संख्या-05/2025 |
पी.टी. (पेपर- I और II) |
13 दिसंबर 2025 |
| सहायक लोक अभियोजक (नियमित), विज्ञापन संख्या-06/2025 |
पी.टी. (पेपर- I और II) |
20 दिसंबर 2025 |
| 6वां लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर, विज्ञापन संख्या-11/2018 |
रिटन |
10 और 11 जनवरी 2026 |
| फॉरेस्ट रेंज अधिकारी, विज्ञापन संख्या-04/2024 |
मेन्स |
22, 23, 24 जनवरी 2026 |
| सहायक वन संरक्षक, विज्ञापन संख्या-03/2024 |
मेन्स |
06, 07, 08 और 09 फरवरी 2026 |
| परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष, विज्ञापन संख्या-04/2025 |
रिटन |
21 और 22 फरवरी 2026 |
| होम्योपैथिक डॉक्टर, विज्ञापन संख्या-10/2022 |
रिटन |
05, 06 और 07 मार्च 2026 |
डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाब बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
SSC CGL Tier I Answer Key 2025: अब 19 अक्टूबर नहीं ये है ऑब्जेक्शन करने की आखिरा तारीख, हो गई एक्सटेंड
Latest Education News