जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने क्लास 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन सभी छात्रों ने JKBOSE क्लास 10वीं की परीक्षा दी थी, वे jkresults.nic.in पर उपलब्ध लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स का इस्तेमाल करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। JKBOSE क्लास 10 परीक्षा 2025 में पास प्रतिशत 84 प्रतिशत रहा।
कश्मीर डिवीजन में 3 नवंबर को शुरू हुई 10वीं क्लास की सालाना रेगुलर परीक्षाओं में 94,000 से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
JKBOSE क्लास 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद JKBOSE क्लास 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025' के लिंक पर जाएं।
- यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और दूसरी डिटेल्स डालें।
- इसके बाद JKBOSE क्लास 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए JKBOSE क्लास 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और सेव करें।
JKBOSE 10th रिजल्ट: मार्कशीट पर दी गई डिटेल
- छात्र का पूरा नाम
- पिता और माता का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तिथि
- हर विषय में मिले मार्क्स और ग्रेड
- कुल प्राप्त अंक
- कुल CGPA (क्यूमुलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज)
बता दें कि JKBOSE क्लास 10 विंटर सेशन की परीक्षा 6 नवंबर को शुरू हुई और 27 नवंबर, 2025 को खत्म हुई। परीक्षा वोकेशनल सब्जेक्ट्स से शुरू हुई और पेंटिंग/आर्ट और ड्राइंग पेपर के साथ खत्म हुई थी। वहीं, JKBOSE क्लास 12 विंटर सेशन की परीक्षा 8 नवंबर को शुरू हुई और 3 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई। यह परीक्षा सभी स्ट्रीम के लिए थी, जो जनरल इंग्लिश के पेपर से शुरू हुई और कंप्यूटर साइंस और दूसरे पेपर के साथ खत्म हुई थी।
Latest Education News