A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JNUSU Elections 2025: कल जारी होंगे जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे, जानें पिछले 7 सालों में प्रेसिडेंट पद पर किसने मारी बाजी

JNUSU Elections 2025: कल जारी होंगे जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे, जानें पिछले 7 सालों में प्रेसिडेंट पद पर किसने मारी बाजी

JNUSU Elections 2025: कल यानी 6 नवंबर को जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणाम आने हैं। बता दें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव, के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

JNUSU Elections 2025: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे कल यानी 6 नवंबर को घोषित होने वाले हैं। इस वर्ष 4 नवंबर को दो सत्रों में मतदान हुआ। मतदान दो सत्रों में, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ था। इस साल कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए लेफ्ट यूनिटी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि पिछले सात सालों में प्रेसिडेंट पद पर किसने बाजी मारी है। 

JNUSU Elections 2025: सात सालों में प्रेसिडेंट पद पर किसने बाजी मारी?

सात सालों में प्रेसिडेंट पद पर किसने बाजी मारी? इस सवाल के जवाब को आप सभी नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से देख सकते हैं। 

  • 2024: नीतीश कुमार (आइसा - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2023: धनंजय (आइसा - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2019: आइशी घोष (एसएफआई - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2018: एन साई बालाजी (एआईएसए - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2017: गीता कुमारी (आइसा - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2016: मोहित के पांडे (आइसा - यूनाइटेड लेफ्ट)
  • 2015: कन्हैया कुमार (एआईएसएफ)
  • 2014: आशुतोष कुमार (आइसा)
  • 2013: अकबर चौधरी (आइसा)
  • 2012: वी. लेनिन कुमार (डीएसएफ)
  • 2011: सुचेता डे (आइसा)

केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव, के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के लिए 42 पार्षद पदों के लिए भी मतदान किया। बता दें कि इस साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात छात्र चुनाव लड़ रहे हैं- लेफ्ट यूनिटी से अदिति मिश्रा, विकास पटेल (एबीवीपी), विकास बिश्नोई (एनएसयूआई), राज रतन राजोरिया (बापसा), शीर्षा इंदु (दिशा), शिंदे विजयलक्ष्मी (प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन), अंगद सिंह (निर्दलीय)। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं- लेफ्ट यूनिटी की किझाकूट गोपिका बाबू, एनएसयूआई के शेख शाहनवाज आलम और एबीवीपी की तान्या कुमारी।

ये भी पढ़ें- 

NEET SS 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News