JoSAA Counseling 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की तरफ से कल यानी 3 जून 2025 से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे सभी इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी दे दें कि पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से शुरू होगी। JoSAA के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 है, शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
JoSAA Counseling 2025: कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीच दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध JoSAA काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
9 जून 2025 को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1 लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। 11 जून 2025 को मॉक सीट आवंटन 2 लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। जानकारी दे दें कि 14 जून को पहले चरण का सीट एलोकेशन रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Latest Education News