A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JoSAA राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

JoSAA राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

JoSAA राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को आज आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज यानी 25 जून को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)+ सीटों में प्रवेश के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट परल जारी किया जाएगा। JoSAA राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को JoSAA राउंड 2 आवंटन परिणाम 2025 को चेक करने के लिए अपने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य या जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

छह राउंड में आयोजित की जाएगी JoSAA काउंसलिंग

कुल मिलाकर, JoSAA काउंसलिंग 2025 छह राउंड में आयोजित की जाएगी। तीसरे राउंड के लिए सीट आवंटन 2 जुलाई को किया जाएगा। चौथे राउंड के लिए यह 6 जुलाई को, पांचवें राउंड के लिए 11 जुलाई को और छठे राउंड के लिए 16 जुलाई को होगा।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर, उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड के तहत दिए गए 'राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम' लिंक को खोलें। 
  • अपना JEE Main 2025 आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपका आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • यदि चयनित हैं, तो आवंटन आदेश का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे दौर के लिए शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्नों का उत्तर (यदि आवश्यक हो) सहित ऑनलाइन रिपोर्टिंग 25 से 29 जून के बीच होगी। JoSAA 30 जून को शाम 5 बजे तक भुगतान से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान करेगा (केवल समय सीमा से पहले किए गए भुगतान प्रयासों के लिए)। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News