A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JSSC Calendar 2025: जेएसएससी वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी, 35 हजार से अधिक पदों के लिए शेड्यूल

JSSC Calendar 2025: जेएसएससी वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी, 35 हजार से अधिक पदों के लिए शेड्यूल

JSSC Calendar 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए कैलेंडर को चेक कर सकते हैं।

जेएसएससी वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी - India TV Hindi
Image Source : PEXELS जेएसएससी वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी

JSSC Calendar 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2025-26 में आयोजन होने वाली  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव कैलेंडर जारी कर दिया है। टेंटेटिव कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टेंटेटिव कैलेंडर को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए कैलेंडर में विज्ञापन जारी करने, परीक्षाएं आयोजित करने और परिणाम घोषित करने की संभावित तारीखें बताई गई हैं। इसमें में पुलिस, शिक्षण और टेक्निकल पदों सहित कई विभाग शामिल हैं।

कैलेंडर के अनुसार, पिछले वर्ष की दो परीक्षाएं- 488 पदों के लिए महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 और 455 पदों के लिए मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2023- सितंबर 2024 में आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं का परिणाम जारी होने का संभावित माह क्रमश: मई 2025 और जुलाई 2025 है। 

जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, झारखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025, जिसमें 975 पद शामिल हैं, का विज्ञापन अगले महीने जारी किया जाएगा। परीक्षा अक्टूबर में होने की संभावना है, जिसके परिणाम अगले साल जनवरी में आने की उम्मीद है। इसके अलावा झारखंड स्नातक (टेक्निकल/विशिष्ट) संयुक्त योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन जून माह में जारी होना है, जिसमें 695 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार संभावित परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर 'व्हाट्स न्यू' वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को 'संभावित परीक्षा कैलेंडर (वर्ष 2025-2026)' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में कैलेंडर खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स कैलेंडर को चेक करें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।  

टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर के लिए डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली के स्कूल्स में इस तारीख से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, हो गया ऐलान; देखें पूरा शेड्यूल

Latest Education News