1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी डिग्री कॉलेज खोलने का किया ऐलान, जानिए कब और कैसे चलेंगी कक्षाएं?

कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी डिग्री कॉलेज खोलने का किया ऐलान, जानिए कब और कैसे चलेंगी कक्षाएं?

कर्नाटक सरकार ने राज्य में डिग्री कॉलेज शुरू किए जाने को लेकर अहम फैसला लिया है, कर्नाटक में 17 नवम्बर से सभी डिग्री कॉलेज खुल जाएंगे, कॉलेज अटेंड करना या फिर ऑन लाइन लर्निंग का विकल्प चुनना स्टूडेंट्स पर निर्भर करेगा।

<p>Karnataka government announces opening of all degree...- India TV Hindi
Image Source : PTI Karnataka government announces opening of all degree colleges in the state, know when and how classes will run?

कर्नाटक सरकार ने राज्य में डिग्री कॉलेज शुरू किए जाने को लेकर अहम फैसला लिया है, कर्नाटक में 17 नवम्बर से सभी डिग्री कॉलेज खुल जाएंगे, कॉलेज अटेंड करना या फिर ऑन लाइन लर्निंग का विकल्प चुनना स्टूडेंट्स पर निर्भर करेगा। आज कर्नाटक के CM B S येदियुरप्पा की अध्यक्षता में सभी सम्बंधित विभागों की एक बैठक बुलाई गई, इस बैठक में शिक्षा विभाग के अलावा, वित्त विभाग, परिवहन विभाग,समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य के डेप्यूटी CM N अश्वत नारायण ने कहा कि 17 नवम्बर से डिग्री कॉलेज को खोलने का फैसला लिया गया है, इसमें डिग्री, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में आकर पढ़ना स्टूडेंट्स पर निर्भर करेगा, स्टूडेंट चाहें तो कॉलेज आ सकते हैं, या फिर ऑनलाइन से भी पढ़ सकते हैं या फिर अपनी सुविधानुसार दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोरोना वाइरस के चलते 25 मार्च से राज्य में स्कूल-कॉलेज बन्द हैं, सरकार ने चरणबद्ध तरीके से शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला लिया है। "17 नवम्बर से राज्य में डिग्री कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया गया, 17 नवम्बर से सभी डिग्री कॉलेज, डिप्लोमा कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित सभी कॉलेज खुल जाएंगे, हालांकि कॉलेज आकर पढ़ने का फैसला स्टूडेंट्स पर छोड़ा गया है, अगर स्टूडेंट्स चाहें तो कॉलेज आ सकते हैं, ऑनलाइन पढ़ सकते हैं या फिर दोनों विकल्पों का चयन कर सकते हैं"

Latest Education News