A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य ने बढ़ा दी कक्षा 1 में एडमिशन की उम्र सीमा, शिक्षा मंत्री ने खुद दी जानकारी

इस राज्य ने बढ़ा दी कक्षा 1 में एडमिशन की उम्र सीमा, शिक्षा मंत्री ने खुद दी जानकारी

अब स्कूलों में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उम्र सीमा बढ़ा दी गई है। पहले यह उम्र सीमा 5 साल थी, यानी अभिभावक अपने बच्चों को 5 साल की उम्र में एडमिशन दिलवाते थे।

School- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतिकात्मक फोटो

इन दिनों कई राज्य सरकार की ओर से शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, बीते दिनों दिल्ली सरकार ने बच्चों की शिक्षा को लेकर कई कदम उठाए तो अब केरल की राज्य सरकार ने भी बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए अहम कदम उठाया है। बता दें कि केरल के सभी स्कूलों के कक्षा 1 में एडमिशन अब 5 साल के बाद के बच्चों को ही मिलेगी। केरल सरकार के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने खुद यह जानकारी दी है।

अब इस उम्र के बच्चों को मिलेगी कक्षा 1 में एडमिशन    

शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु बढ़ाकर 6 वर्ष कर दी गई है। अब तक बच्चों को पांच साल की उम्र में कक्षा 1 में प्रवेश दिया जा सकता था, लेकिन साइंटेफिक स्टडीज से पता चलता है कि 6 साल की उम्र के बाद बच्चे शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।

इस ट्रेंड को बढ़ाना है आगे- शिक्षा मंत्री

शिवनकुट्टी ने कहा, "यही कारण है कि अच्छी तरह से वेल-डेवलप एजुकेशन सिस्टम वाले सभी देशों में फॉर्मल एजुकेशन के लिए एडमिशन की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है।" उन्होंने कहा कि केरल में, माता-पिता पारंपरिक रूप से 5 वर्ष की आयु में बच्चों को कक्षा 1 में एडमिशन दिलाते हैं। हालांकि, अब 50 प्रतिशत से अधिक छात्र 6 वर्ष की आयु में स्कूल जाना शुरू कर देते हैं, और इस ट्रेंड को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

शिवनकुट्टी ने कहा कि कक्षा 1 में एडमिशन के लिए संशोधित आयु सीमा 2026-27 एकेडमिक ईयर से लागू होगी। जानकारी दे दें कि एनईपी 2020 में भी कक्षा 1 में एडमिशन की उम्र भी 6 वर्ष तय की गई है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें:

जारी हुआ एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News