KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन (क्लास 1 और बाल वाटिका) कराने के इच्छुक पेरेंट्स के लिए एक शानदार खबर है। केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला केवी क्लास 1 और बाल वाटिका में करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अप्लाई किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर केवी क्लास 1 और बाल वाटिका के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
क्या है लास्ट डेट?
जारी किए गए नोटिफिकेशन में मौजूद जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अपैल 2026 तक चलेगी। तो ऐसे में अपने बच्चे का केवी में एडमिशन कराने के इच्छुक अभिभावक इससे पहले ही आवेदन कर दें।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 20 मार्च 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 02 अप्रैल 2026
- पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तारीख (बाल वाटिका 1, 2 व 3): 08 अप्रैल 2025
- पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि (कक्षा 1): 09 अप्रैल 2025
- दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026 (यदि सीटें रिक्त रहती हैं)
- तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट: 21 अप्रैल 2026 (यदि सीटें रिक्त रहती हैं)
एज लिमिट
- बाल बाटिका 1 के लिए - 3 से 4 वर्ष के बीच
- बाल बाटिका 2 के लिए - 4 से 5 वर्ष के बीच
- बाल बाटिका 3 के लिए - 5 से 6 वर्ष के बीच
- कक्षा 1 के लिए - 6 से 8 वर्ष के बीच
Latest Education News