A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS क्लास 1 लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

KVS क्लास 1 लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 1 में लॉटरी से एडमिशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभिभावक, रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in और admission.kvs.gov.in पर देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्लास 1 लॉटरी रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट्स - kvsangathan.nic.in और admission.kvs.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। जिन भी बच्चों का नाम प्रोविजनल सूची में होगा, उनका अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। वहीं, बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट 2026 (पहली लिस्ट) को बीते कल ही जारी कर दिया गया था। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले KVS पोर्टल kvsangathan.nic.in या एडमिशन पोर्टल admission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर क्लास 1 लॉटरी 2026 प्रोविजनल लिस्ट या इसी तरह के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उस केंद्रीय विद्यालय को चुनें जिसके लिए आपने आवेदन किया था।
  • अब प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट और वेटलिस्ट PDF फ़ॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसके बाद अपने बच्चे का नाम या आवेदन नंबर चेक करें।
  • आखिरी में PDF डाउनलोड करें और भविष्य में एडमिशन की औपचारिकताओं के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

KVS लॉटरी परिणाम 2026: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

एडमिशन के समय ये दस्तावेज जरूरी होंगे -

  • जन्म प्रमाण पत्र (कक्षा 1 के लिए अनिवार्य)
  • हाल का डिजिटल फोटो (200 KB तक)
  • वैध पते का प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • अभिभावक का सेवा प्रमाण पत्र (प्राथमिकता श्रेणी के लिए, यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता (CwSN) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

KVS प्रवेश शेड्यूल 2026-27

  • पहली बालवाटिका अनंतिम सूची - 8 अप्रैल
  • पहली अनंतिम सूची (कक्षा 1) - 9 अप्रैल
  • अनंतिम सूची (दूसरी) - 16 अप्रैल
  • अनंतिम सूची (तीसरी) - 21 अप्रैल
  • बालवाटिका के लिए प्रवेश: 15 अप्रैल से 20 अप्रैल
  • प्रवेश की अंतिम तिथि: 30 जून
  • कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए कक्षाओं का प्रारंभ - 20 अप्रैल

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए अधिकतम किस एज तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? 3 हजार है वैकेंसी

 

Latest Education News