अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 770 पदों को भरा जाएगा।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और मेक्सिमम आयु 40 वर्ष तय की गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में दो चरण शामिल होंगे। इसमें एक लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News