MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से आज यानी 5 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2025 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर लें।
MCC NEET UG Counselling 2025 राउंड 3: विकल्प भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने यह भी घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 राउंड 3 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि अगली सूचना तक बढ़ा दी गई है। समिति ने कहा कि यह विस्तार इसलिए किया गया है ताकि उम्मीदवार अपनी प्राथमिकताएँ भरते समय नई जोड़ी गई सीटों को भी शामिल कर सकें।
जरूरी तारीखें
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2025
- विकल्प भरने की अंतिम तिथि: अगली सूचना तक बढ़ाई गई
- सीट आवंटन प्रक्रिया: 6 और 7 अक्टूबर, 2025
MCC NEET UG Counselling 2025 राउंड 3: कैसे करें रजिस्ट्रेशन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार “यूजी मेडिकल काउंसलिंग 2025 नया पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना नीट यूजी 2025 रोल नंबर, आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- कैंडिडेट्स अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का उपयोग करके काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- सफल पंजीकरण के बाद, विंडो खुलने पर विकल्प भरें और लॉक करें।
- आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट भी ले लें।
MCC NEET UG Counselling 2025 राउंड 3: रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ये भी पढें-
MP Police ASI, Subedar भर्ती के लिए आवेदन हेतु क्या है मिनिमम शैक्षणिक योग्यता? जान लें यहां
Latest Education News