1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MMRDA ने एई, जेई समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी? जान लें

MMRDA ने एई, जेई समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी? जान लें

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मार्च है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या बताए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 235 पदों को भरा जाएगा। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), डिप्टी प्लानर, सर्वेयर, अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। कुछ खास पोस्ट्स को आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 7
  • असिस्टेंट इंजीनियर (रेलवे) – 1
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिग्नल और टेलीकॉम) – 1
  • डिप्टी प्लानर – 21
  • असिस्टेंट इंजीनियर / जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 82
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 16
  • जूनियर इंजीनियर (रेलवे) – 4
  • असिस्टेंट लीगल ऑफिसर – 4
  • डिप्टी अकाउंटेंट – 33
  • सर्वेयर – 31
  • स्टेनोग्राफर – 10
  • हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट – 2
  • कंप्यूटर टेक्नीशियन – 2

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इंजीनियरिंग पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • लीगल पोस्ट के लिए, एप्लीकेंट के पास LLB डिग्री होनी चाहिए, जबकि कुछ टेक्निकल रोल के लिए SSC के साथ ITI सर्टिफिकेशन की ज़रूरत होती है। दूसरे पोस्ट जैसे प्लानिंग या एडमिनिस्ट्रेटिव रोल के लिए उस फील्ड से जुड़ी स्पेशल डिग्री की जरूरत होती है।
  • उम्र की लिमिट आम ​​तौर पर 18 से 38 साल के बीच होती है, हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार रिज़र्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट को उम्र में छूट मिलेगी।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Latest Education News