सहायक जेल अधीक्षक समेत इन पदों पर भर्ती, शुरू हो चुक हैं आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
मध्य प्रदेश में सहायक जेल अधीक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 है।
अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारो को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जात/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ नि:शक्तजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र है। वहीं, अनरिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1679 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- जेल प्रहरी के लिए 757 पद
- वन रक्षक के लिए 728 पद
- क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद
- सहायक जेल अधीक्षक के लिए 25 पद
आवेदन करने से पू्र्व उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
