राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रेड A (सहायक प्रबंधक) 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। आधिकारिक वेबासइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू होंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
एलिजिबिलिटी
- सामान्य: 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री (SC/ST/PwBD – 55%) या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री/MBA (SC/ST/PwBD – 50%)। CA/CS/ICWA और Ph.D. धारक भी पात्र हैं।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट: स्नातक की डिग्री + ICAI सदस्यता।
- फाइनेंस: BBA/BMS (वित्त/बैंकिंग), MBA/PGDM (वित्त), या वित्तीय एवं निवेश विश्लेषण में स्नातक।
- कंप्यूटर/आईटी: सीएस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, एमएल, एआई में स्नातक या स्नातकोत्तर; वैकल्पिक रूप से, DOEACC 'B' स्तर के साथ स्नातक।
- कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र: कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, मत्स्य पालन, बागवानी, वानिकी और खाद्य प्रसंस्करण में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री।
- इंजीनियरिंग: स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर सिविल, इलेक्ट्रिकल, पर्यावरण और भू-सूचना विज्ञान की डिग्री।
- विकास प्रबंधन एवं मानव संसाधन: सामाजिक कार्य, ग्रामीण विकास, विकास अध्ययन, या मानव संसाधन प्रबंधन में प्रासंगिक स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियाँ।
- राजभाषा: अंग्रेजी या हिंदी में स्नातक के साथ अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, या स्नातक पाठ्यक्रम में प्रासंगिक भाषा अध्ययन के साथ हिंदी/अंग्रेजी में स्नातकोत्तर उपाधि।
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप 150 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, बाकी सभी कैंडिडेट्स को 800 रुपेय का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
MCC NEET UG Counselling 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन
Latest Education News