A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. करना चाहते हैं AIIMS में नौकरी तो न चूकें ये मौका, यहां निकली विभिन्न पदों पर भर्ती; पढ़ लें डिटेल

करना चाहते हैं AIIMS में नौकरी तो न चूकें ये मौका, यहां निकली विभिन्न पदों पर भर्ती; पढ़ लें डिटेल

एम्स जोधपुर ने विभिन्न गैर-संकाय पदों पर भर्ती निकाली है। आइए इस खबरे के जरिए वैकेंसी समेत जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

AIIMS  Recruitment: अगर आपको अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। एम्स जोधपुर में विभिन्न नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ग्रुप बी रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

AIIMS  Recruitment: रिक्ति विवरण 

सहायक अभियंता (सिविल)- 2 पद 
सहायक अभियंता (विजिलेंस सेल) (सिविल)- 1 पद
सहायक अभियंता (एसी और आर)- 1 पद 
सहायक भंडार अधिकारी- 2 पद 
निजी सचिव- 4 पद

संस्थान ने कहा कि पदों की संख्या अस्थायी है तथा बाद में आवश्यकतानुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।

AIIMS  Recruitment: अधिकतम किस आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी या सरल भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्माीदवारों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

AIIMS  Recruitment: कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद कैंडिडेट्स को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिट के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसका एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

Latest Education News