1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती, जानें क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती, जानें क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI में सलाहकार (भूमि प्रबंधन) पद पर भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

AAI Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI में सलाहकार (भूमि प्रबंधन) की भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी, जिसकी  एक वर्ष की होगी। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी को chqrectt@aai.aero पर ईमेल के माध्यम से अपने आवेदन भेजने होंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

क्या है एलिजिबिलिटी?

  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से डीजीएम/संयुक्त जीएम (ई-6/ई-7 स्तर) के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने भूमि प्रबंधन/कार्गो/सिविल इंजीनियरिंग/वाणिज्यिक/कानून/वित्त निदेशालयों में न्यूनतम 10 वर्षों के अनुभव के साथ काम किया हो।
  • कंसल्टंट के रूप में नियुक्त होने से पहले, सेवानिवृत्ति के बाद एक महीने की कूलिंग अवधि आवश्यक है।
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सलाहकार के रूप में एएआई में अनुबंध के आधार पर 5 वर्ष की संचयी अवधि पहले ही पूरी कर ली है, वे एएआई में सलाहकार के रूप में आगे की नियुक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक की आयु दिनांक 02.04.2025 अर्थात आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

कहां भेजें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सभी आवश्यक सहायक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ [आयु (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र), शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव के समर्थन में] ईमेल आईडी: chqrectt@aai.aero पर भेजना होगा। बता दें कि किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, एएआई ने सूचित किया। संयुक्त एवं एकल पीडीएफ फाइल में संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों का कुल साइज 5 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

सेलेक्शन 

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन सत्यापन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन मेरिट रैंकिंग के आधार पर होगा।

ये भी पढ़ें- 

Train के आखिरी कोच पर क्यों बना होता 'X' का निशान?

Latest Education News