1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत इन पदों पर भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? पढ़ें पूरा विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत इन पदों पर भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस? पढ़ें पूरा विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। वैकेंसी, सेलेक्शन प्रोसेस समेत आइए इस खबर के जरिए जरूरी विवरणों को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कितने है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 41 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • प्रबंधक- डिजिटल उत्पाद: 7 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक- डिजिटल उत्पाद: 6 पद
  • अग्नि सुरक्षा अधिकारी: 14 पद
  • प्रबंधक- सूचना सुरक्षा: 4 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक- सूचना सुरक्षा: 4 पद
  • मुख्य प्रबंधक- सूचना सुरक्षा: 2 पद
  • प्रबंधक- भंडारण प्रशासक एवं बैकअप: 2 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक- भंडारण प्रशासक एवं बैकअप: 2 पद

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न?

  • चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है, जिसके बाद ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का समूह चर्चा और/या साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा में 225 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। समय अवधि 150 मिनट है।
  • खंड/परीक्षा 1, 2 और 3 अर्हक प्रकृति के हैं और इन खंडों में प्राप्त अंकों को अंतिम परिणाम में नहीं जोड़ा जाएगा। प्रत्येक खंड में न्यूनतम अर्हक अंक/अंकों का प्रतिशत सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 35% होगा।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक/जनजातीय अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News