A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BHEL में फिटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजबिलिटी

BHEL में फिटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजबिलिटी

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में फिटर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने आर्टीसन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

कब से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

फिटर: 176 पद

वेल्डर: 97 पद

टर्नर: 51 पद

मशीनिस्ट: 104 पद

इलेक्ट्रीशियन: 65 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 18 पद

फाउंड्रीमैन: 4 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनटीसी/आईटीआई) और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना चाहिए। 
  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एनटीसी/आईटीआई और एनएसी दोनों में कम से कम 60% अंक और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक होने चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया

BHEL में आर्टिसन ग्रेड-IV के पद पर नियुक्ति के इच्छुक उम्मीदवारों को दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा और मेरिट सूची में शामिल होने के लिए दोनों चरणों को पास करना होगा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर/अन्य पिछड़ा वर्ग (UR/EWS/OBC) के लिए आवेदन शुल्क ₹1072/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिकों के लिए ₹472/- है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से किया जाता है या नहीं, इसके आधार पर आवेदक को आवेदन शुल्क के अतिरिक्त बैंक शुल्क भी देना पड़ सकता है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News