A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बिहार में निकली एक और भर्ती, वैकेंसी समेत जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

बिहार में निकली एक और भर्ती, वैकेंसी समेत जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

बिहार में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलेपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी, पात्रता समेत अन्य जरूरी विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

बिहार में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कब से शुरू होंगे आवेदन?

अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 अगस्त 2025 से शुरू होगा, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।

पात्रता मानदंड

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की पात्रता आवश्यकताओं को समझ सकते हैं>

  • शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदनकर्ताओं की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष) होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) और अनारक्षित महिला के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

सैलरी विवरण

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रारंभिक वेतन स्तर-5 के तहत होगा, मूल वेतन-29200/- होगा और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए वेतन संशोधन के अनुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 935 पदों को भरा जाएगा। 

क्या है चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसकी अवधि दो घंटे होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन 

Latest Education News