A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. होमगार्ड भर्ती: 15000 पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, जल्द करें अप्लाई

होमगार्ड भर्ती: 15000 पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, जल्द करें अप्लाई

बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए चल रही आवेदन करने का लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

बिहार होमगार्ड भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE बिहार होमगार्ड भर्ती (सांकेतिक फोटो)

अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। बिहार में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 हजार पदों को भरा जाएगा। 

कब है लास्ट डेट

बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

क्या है आवेदन करने की योग्यता? 

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 12वीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2025 तक 12वीं पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 19 वर्ष का होना चाहिए, वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष का होना चाहिए। अगर सरल भाषा में  कहें तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क 

गैर-आरक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर/पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- है, तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों के लिए यह ₹100/- है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

LKG और UKG की फुल फॉर्म जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

Latest Education News