A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू; डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

BPCL में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 मई 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर BPCL एग्जीक्यूटिव भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन के लिए लिंक- ibpsreg.ibps.in/bpclapr26/

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 250 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव: 210 पद
  • सेक्रेटरी BPCL: 8 पद
  • एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 32 पद

आवेदन शुल्क

UR, OBC-NCL और EWS उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये (नॉन-रिफंडेबल राशि) + यदि कोई हो, तो पेमेंट गेटवे शुल्क का भुगतान करना होगा (आवेदन शुल्क ₹1000/- + GST ​​@18% यानी ₹180/- + यदि लागू हो, तो पेमेंट गेटवे शुल्क)। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार डेबिट / क्रेडिट कार्ड / UPI / नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BPCL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में शॉर्टलिस्टिंग के कई तरीके शामिल हो सकते हैं, जैसे: एप्लीकेशन की स्क्रीनिंग (संबंधित काम के अनुभव के वर्षों, शैक्षिक योग्यता आदि के आधार पर), लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस-आधारित चर्चा, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू आदि। अपनाई जाने वाली चयन प्रक्रिया, किसी खास प्रोफाइल के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगी।

Latest Education News