A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

इस राज्य में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

CSIR CBIR Recruitment 2024: नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सीएसआईआर- सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूड़की, उत्तराखंड ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

CSIR CBIR Recruitment 2024: नौकरी ढूंढ़ रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सीएसआईआर- सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूड़की, उत्तराखंड ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 7 फरवरी तक अप्लाई कर सकेंगे, जो कि इसके लिए अंतिम तिथि है। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट cbri.res.in के जाना होगा।

सीएसआईआर सीबीआईआर भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान तकनीकी सहायकों के 24 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

सीएसआईआर सीबीआईआर भर्ती 2024 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

सीएसआईआर सीबीआईआर भर्ती 2024 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbri.res.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- इस IIT में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें हर डिटेल 
 

 

Latest Education News