अगर आप MTS पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ़ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSIR IMMT की आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वांछनीय योग्यता इंटरमीडिएट (कक्षा 12 उत्तीर्ण) है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अर्थात वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिनका जन्म 22-04-2001 से पहले और 21-04-2008 के बाद न हुआ हो। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार CSIR-IIMT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'जॉब' टैब पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- है। महिलाओं/SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग के माध्यम से अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। सफल भुगतान के बाद, भुगतान विवरण दर्शाने वाली मुद्रित ई-रसीद/चालान की एक प्रति संलग्न करना अनिवार्य है; इसे आवेदन के ऑनलाइन जमा के समय दस्तावेज अपलोड करते हुए साथ में संलग्न किया जाना चाहिए।
Latest Education News