A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DRDO GTRE अपरेंटिस भर्ती: कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें

DRDO GTRE अपरेंटिस भर्ती: कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या एलिजिबिलिटी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और पात्र उम्मीदवार NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दे दें इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 150 पदों को भरा जाएगा। 

कब शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए उम्मीदवार 8 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है।  

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए 150 पदों को भरा जाएगा।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी- इंजीनियरिंग: 75 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी- नॉन इंजीनियरिंग: 30 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी: 20 पद
  • आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी: 25 पद 

क्या है शैक्षिक योग्यता?

ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी इंजीनियरिंग:

इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री।

ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी नॉन इंजीनियरिंग:

बी कॉम, बीएससी, बीए, बीसीए, बीबीए में डिग्री। 

डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी: 

  • किसी राज्य सरकार द्वारा स्थापित राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय/राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा प्रदान किया गया हो, जो डिप्लोमा के समकक्ष हो।
  • सैंडविच कोर्स का छात्र जो इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। 

ITI अपरेंटिस ट्रेनी: 

  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा के माध्यमिक स्तर के पूरा होने के बाद दो वर्ष के अध्ययन से संबंधित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र। 
  • सैंडविच पाठ्यक्रम का छात्र जो इस उद्देश्य से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है कि वह उपर्युक्त (i) में उल्लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सके।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कितनी होनी चाहिए आयु?

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए(आरक्षित श्रेणियों और विकलांग व्यक्तियों [पीडब्ल्यूडी] के लिए ऊपरी आयु सीमा भारत सरकार के नियमों के अनुसार है)। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Latest Education News