A
Hindi News एजुकेशन नौकरी DSSSB MTS भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई; 700 से अधिक वैकेंसी

DSSSB MTS भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई; 700 से अधिक वैकेंसी

दिल्ली में मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड यानी DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं; आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।   

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 10 पास या इसके समकक्ष होना चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट DSSSB के नियमों के अनुसार लागू होगी।
  • संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल, EWS, और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST, और महिला उम्मीदवारों को शुल्क देने से छूट है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, या अन्य उपलब्ध डिजिटल तरीकों से ऑनलाइन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

CTET फरवरी 2026 के लिए बंद हो चुकी आवेदन प्रकिया, 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया अप्लाई

 

Latest Education News