हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। गुजरात हाईकोर्ट में ड्राइवर पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2025 तक चलेगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी, आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 86 पदों को भरा जाएगा।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपये से 63200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
शैक्षिक योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही 3 साल पहले जारी किया गया लाइट/हैवी मोटर व्हेकिल ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी जरूरी है।
क्या है आयु सीमा?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 23 और 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो न्यूनतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2025: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन आज से, जानें कैसे करना है अप्लाई
Latest Education News