नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने उप परियोजना अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 47 पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
- प्रबंधक (टेक्निकल): 3 पद
- परियोजना अधीक्षक (टेक्निकल): 2 पद
- उप परियोजना अधिकारी: 36 पद
- वरिष्ठ सलाहकार: 3 पद
- सलाहकार: 3 पद
चयन प्रक्रिया
आवश्यक योग्यता और अनुभव मानदंड तथा न्यूनतम ग्रेड सेवा/सीटीसी मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में 'वीसी मोड' पर ऑनलाइन या प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा, प्रारंभिक स्क्रीनिंग साक्षात्कार और अंतिम चयन साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹300/- है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए और ऑनलाइन भुगतान की रसीद भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखनी होगी
Latest Education News