अगर आपने LIC AAO और AE भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। LIC AAO और AE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। लेकिन क्या आप इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की चयन प्रक्रिया में तीन स्तरीय प्रक्रिया शामिल है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और उसके बाद भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षा शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा (चरण-I) में प्राप्त अंकों को चयन हेतु अंतिम योग्यता सूची तैयार करने में नहीं जोड़ा जाएगा।
कितने और किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 841 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 81 सहायक अभियंता, 410 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) विशेषज्ञ और 350 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ-जनरलिस्ट) पद शामिल हैं।
कब होगा एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एएओ प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि हॉल टिकट 25 या 26 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध भर्ती पेज लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आखिरी में एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती; पढ़ लें डिटेल
Latest Education News