IDBI बैंक में इन पदों पर निकली भर्ती, 1200 से ज्यादा है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
Edited By : Akash Mishra Published : Mar 09, 2026 12:54 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 12:55 pm IST
IDBI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद करंट ऑपनिंग्स वाले टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए 1300 पदों को भरा जाएगा। इसमें-
- असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के लिए 200 पद
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के लिए 1100 पद।
आवेदन करने की योग्यता
- असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड ओ (रीजनल) के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% के साथ स्नातक की डिग्री। वहीं, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 55% के साथ ग्रेजुएट होना चाहि।
- संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
