A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IIM अहमदाबाद का जलवा, 100% प्लेसमेंट हुआ दर्ज, नौकरियों की हुई बौछार

IIM अहमदाबाद का जलवा, 100% प्लेसमेंट हुआ दर्ज, नौकरियों की हुई बौछार

IIM अहमदाबाद ने साल 2025 के लिए अपनी फाइनल प्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इस बार IIM अहमदाबाद में 100% प्लेसमेंट दर्ज हुआ है।

IIM अहमदाबाद का जलवा।- India TV Hindi
Image Source : FILE IIM अहमदाबाद का जलवा।

भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने साल 2025 के MBA (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट-PGP) कक्षा के लिए फाइनल प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। संस्थान ने जानकारी दी है कि कई डोमेन की फर्मों ने अंतिम प्लेसमेंट में तीन क्लस्टरों में भाग लिया। इसके साथ ही सभी छात्रों की प्लेसमेंट हो गई है। आइए जानते हैं IIM अहमदाबाद के प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।

क्या रही प्लेसमेंट की प्रक्रिया?

IIM अहमदाबाद में प्लेसमेंट की प्रक्रिया लेटरल प्लेसमेंट प्रक्रियाओं के साथ शुरू की गई थी। ये प्रक्रिया 6-21 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। इसमें पहले से अनुभव वाले छात्रों का इंटरव्यू किया गया और उन्हें मिड लेवल और सीनियर लेवल के मैनेजमेंट पदों पर नौकरी की पेशकश की गई। प्लेसमेंट की इस प्रक्रिया में टेक्नॉलॉजी, बैंकिंग, फायनेंस, कंसल्टिंग और एनालिटिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों की फर्मों ने भाग लिया।

छात्रों को मिला ड्रीम एप्लीकेशन का मौका

प्लेसमेंट की फाइनल प्रक्रिया में फर्मों को उनके मुख्य बिजनेस और इंडस्ट्री की प्रोफाइल के आधार पर ग्रुप्स में बांटा गया। इसके बाद इन ग्रुप्स को अलग-अलग क्लस्टरों में कैंपस में आंमंत्रित किया गया था। संस्थान के छात्रों को हाथ में एक जॉब का ऑफर मिलने के बाद भी उनकी पसंद की कंपनी में ड्रीम एप्लीकेशन करने का मौका दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि छात्रों को उन नौकरियों के साथ जुड़ने का मौका मिले जिसमें वह काम करना चाहते हैं।

किन कंपनियों ने दिए सबसे ज्यादा ऑफर?

 

  • बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने सबसे ज्यादा 35 जॉब के ऑफर दिए।
  • एक्सेंचर स्ट्रैटेजी ने 30 नौकरियों के ऑफर दिए।
  • निवेश बैंकों में गोल्डमैन सैक्स ने सबसे ज्यादा 9 जॉब ऑफर दिए।
  • एवेंडस कैपिटल ने नौकरियों के 7 ऑफर दिए।
  • जनरल मैनेजमेंट डोमेन में टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज ने सबसे ज्यादा 5 जॉब ऑफर दिए।
  • GMR ग्रुप ने 4 जॉब ऑफर दिए।

ये भी पढ़ें- NTPC इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी? जानें डिटेल

कब आएगा UGC NET दिसंबर 2024 का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

Latest Education News