IIT में नौकरी का है सपना, तो न छोड़े ये मौका; नॉन टीचिंग पदों पर यहां निकली भर्ती
IIT में नौकरी का है सपना, तो न छोड़े ये मौका; नॉन टीचिंग पदों पर यहां निकली भर्ती
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 04, 2023 06:15 am IST,
Updated : Sep 04, 2023 06:15 am IST
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरूपति ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।
Image Source : FILE IIT तिरुपति में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती
IIT में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरूपति ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iittp.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 23 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें-
डिप्टी लाइब्रेरियन: 1
उप रजिस्ट्रार: 1
कनिष्ठ अधीक्षक: 2
जूनियर असिस्टेंट: 8
कनिष्ठ हिंदी सहायक ग्रेड-I: 1
कनिष्ठ तकनीकी अधीक्षक: 1
जूनियर तकनीशियन: 8
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक:1
आवेदन शुल्क
ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है।