अगर आप फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन नेवी में अग्निवीर (SSR, MR, SSR मेडिकल असिस्टेंट) पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए सटेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 मार्च 2026
- आवेदन समाप्त होने की तारीख- 6 अप्रैल 2026
- करेक्शन विंडो का समय- 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक
क्या है एलिजिबिलिटी?
- अग्निवीर SSR: इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं (10+2) पास होना आवश्यक है। मुख्य विषयों में गणित और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना चाहिए।
- अग्निवीर MR: इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास (मैट्रिक) रखी गई है। इसमें रसोइया (चीफ), स्टीवर्ड और हाइजीनिस्ट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं।
- अग्निवीर SSR (मेडिकल): यह एक विशेष श्रेणी है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास मेडिकल क्षेत्र से संबंधित योग्यता है, वे आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News