A
Hindi News एजुकेशन नौकरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती, सिलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती, सिलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इसमें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में जूनियर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर 246 रिक्तियों को भरना है। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस प्रश्न के जवाब को इस खबर के माध्यम से जानते हैं। 

IOCL Recruitment: रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें- 

  • जूनियर ऑपरेटर के लिए 215 पद
  • जूनियर अटेंडेंट के लिए 23 पद
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट के लिए 8 पद

IOCL Recruitment: सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदओं के जरिए समझ सकते हैं। 

  • जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड 1): 23,000 - 78,000 रुपये 
  • जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड 1): 23,000- 78,0000 रुपये
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट: 25,000 - 1,05,000 रुपये

आवेदन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें-  पंजाब पुलिस में एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?

Latest Education News