A
Hindi News एजुकेशन नौकरी IOCL में अपरेंटिस भर्ती: नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी और क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; जानें यहां

IOCL में अपरेंटिस भर्ती: नोटिफिकेशन जारी, कितनी है वैकेंसी और क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; जानें यहां

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप अपरेंटिसशिप की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस पोस्ट पर भर्ती निकली है। इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 405 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • ट्रेड अपरेंटिस
  • टेक्नीशियन अपरेंटिस 
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस 
  • ट्रेड अपरेंटिस- डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट शामिल हैं। 

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। सेलेक्श पूरी तरह से मेरिट आधार पर होगा। जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में मिले नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News