1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी, वन रक्षक समेत इन पदों पर भर्ती, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें फौरन अप्लाई

मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी, वन रक्षक समेत इन पदों पर भर्ती, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें फौरन अप्लाई

मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी, वन रक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में नौकरी तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। मध्य प्रदेश में जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने और कौन से पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए जेल प्रहरी, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1679 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-  

  • जेल प्रहरी के लिए 757 पद
  • वन रक्षक के लिए  728 पद
  • क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद
  • सहायक जेल अधीक्षक के लिए 25 पद

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ नि:शक्तजन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये प्रति प्रश्न पत् का भुगतान करना होगा। वहीं, अनरिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र का भुगतान करना होगा।

Latest Education News