A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. OICL में असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; पढ़ें डिटेल्स

OICL में असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; पढ़ें डिटेल्स

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 500 असिस्टेंट (क्लास III) पदों पर भर्ती निकाली है। किस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, क्या है लास्ट डेट? आइए इस खबर के जरिए ऐसे प्रश्नों के जवाब से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

OICL Assistant Recruitment 2025: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास III) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

OICL Assistants Recruitment 2025: कब से शुरू होंगे आवेदन

जानकारी दे दें कि इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 2 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

OICL Assistants Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • आवेदन हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स करियर सेक्शन में OICL असिस्टेंट रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

OICL Assistants Recruitment 2025: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा। 

OICL Assistants Recruitment 2025: जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 2 अगस्त 2025
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 17 अगस्त 2025 
  • टियर I परीक्षा की संभावित तारीख- 7 सितंबर 
  • टियर II परीक्षा की संभावित- 28 अक्तूबर 

इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

 

Latest Education News