A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. OJEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

OJEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

OJEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कितनी पढ़ा लिखा होना चाहिए। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 55%) हों। यह डिग्री किसी ऐसी यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए जिसे सरकार या सरकारी संस्थाओं (जैसे AICTE, UGC, आदि) द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित किया गया हो।

आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (OT), दस्तावेज सत्यापन (DV), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षण (PRMT) शामिल हैं। PRMT के बाद उम्मीदवारों की फिटनेस बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब जारी होंगे, जान लें क्या है अपडेट

Latest Education News