A
Hindi News एजुकेशन नौकरी पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए शुरू हो चुके आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए शुरू हो चुके आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार PNB की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in या BFSI वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

जनरल/OBC/EWS कैटेगरी के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹944/- है, महिला कैंडिडेट्स के लिए ₹708/- है, SC/ST/PWBD कैटेगरी और ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹236/- है। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स PNB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5138 पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए, कैंडिडेट के पास सरकारी संस्थाओं/AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त/अप्रूव्ड किसी भी इंस्टिट्यूट/कॉलेज/यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। क्वालिफिकेशन का रिजल्ट 31.12.2025 को या उससे पहले घोषित होना चाहिए और कैंडिडेट को बैंक द्वारा मांगे जाने पर यूनिवर्सिटी/कॉलेज/इंस्टिट्यूट से जारी मार्कशीट और प्रोविजनल/डिग्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की उम्र 1 जनवरी, 2026 को 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए, यानी कैंडिडेट का जन्म 02.01.1998 से पहले और 01.01.2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, जानें कब से कब तक होगा आयोजन

Latest Education News