A
Hindi News एजुकेशन नौकरी रेलवे अपरेंटिस भर्ती: 4000 से ज्यादा वैकेंसी, जान लें कब से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे अपरेंटिस भर्ती: 4000 से ज्यादा वैकेंसी, जान लें कब से शुरू होंगे आवेदन

नॉर्दर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 4000 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, इच्छुक और योग्य कैंडिडेट RRC, NR की ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से ऑर्गनाइज़ेशन में 4000 से ज्यादा पोस्ट भरी जाएंगी।

कब शुरू होंगे आवेदन?

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर, 2025 को खत्म होगी। उम्मीदवार 24 नवंबर तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षिक योग्यता: इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC/मैट्रिकुलेशन/10th क्लास एग्जाम या इसके बराबर (10+2 एग्जाम सिस्टम के तहत) कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास किया हो और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT से जारी संबंधित ट्रेड में ITI पास किया हो।

एज लिमिट: कैंडिडेट की उम्र 24 दिसंबर, 2025 को 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन मैट्रिकुलेशन/SSC/10th (कम से कम 50% कुल मार्क्स के साथ) और ITI एग्जाम दोनों में कैंडिडेट के मिले परसेंटेज मार्क्स का एवरेज लेकर तैयार की गई मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इसके लिए आवेदन करने हेतु एप्लिकेशन फीस 100 रुपये है। फीस ऑनलाइन देनी होगी। RRC कैश/चेक/मनी ऑर्डर/IPO/डिमांड ड्राफ्ट/सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस स्टैम्प वगैरह में एप्लीकेशन फीस नहीं लेगा। SC/ST/PwBD/महिला कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी होगी।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाकर क्लिक करें। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्टर करने के बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट RRB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Latest Education News