A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? पढ़ लें डिटेल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? पढ़ लें डिटेल

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 9 हजार से ज्यादा कांस्टेबल्स को भर्ती किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? तो आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की आयु सीमा?

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आयु सीमा को समझ सकते हैं। 

  • जनरल (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष 
  • एससी/एसटी/ओबीसी (पुरुष) के लिए आयु सीमा 18 से  28 वर्ष तक 
  • एससी/एसटी/ओबीसी (महिला) के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक 
  • संबंधिति विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसन से स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पंजीकृत करना होगा। 
  • पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कुल कितने पदों को भरा जाएगा? 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 9617 पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें- NEET को लेकर फैलाई जा रही फर्जी खबरें, 'पेपर लीक के 1500 से अधिक संदिग्ध दावे आए सामने'

Latest Education News