अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दक्षिण पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 900 से अधिक पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 अगस्त है, इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर माध्यम से हम इस जानकारी से भिज्ञ होते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया अधिसूचना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगी। इसके लिए, मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन में अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें उस ट्रेड में न्यूनतम 50% + ITI अंक शामिल होंगे जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है (अर्थात मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों में कुल अंकों का 50%)। पैनल मैट्रिकुलेशन और आईटीआई में अंकों के प्रतिशत के साधारण औसत के आधार पर होगा।
पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद/राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी/एससीवीटी) द्वारा जारी अनंतिम प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आयु अधिसूचना की अंतिम तिथि तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पहले खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
Latest Education News