A
Hindi News एजुकेशन नौकरी RRB NTPC भर्ती: 5800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

RRB NTPC भर्ती: 5800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

RRB ने NTPC भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH सांकेतिक फोटो

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) भर्ती 2025(ग्रेजुएट लेवल) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार RRB NTPC भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in और RRB पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान जूनियर क्लर्क, सहायक स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड और अन्य पदों के लिए 5,800 से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों को आरआरबी पोर्टल पर जाकर एनटीपीसी आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करना होगा। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र में विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

RRB NTPC Registration 2025: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आरआरबी एनटीपीसी आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों - अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

आरआरबी एनटीपीसी आयु सीमा

आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों - अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों को आयु में छूट मिलेगी।

आरआरबी एनटीपीसी शैक्षिक योग्यता

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए, जबकि स्नातक पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास 12वीं या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5810 पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जान लें क्या है अपडेट

Latest Education News